छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाया करोड़ों का गांजा, ट्रक के अंदर का नजारा देख उड़े पुलिस के होश, 5 गिरफ्तार

महासमुंद।  छत्तीसगढ़ में अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, इसी बीच महासमुंद पुलिस ने सिंघोड़ा क्षेत्र में एक ट्रक से 312 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो तस्करों को पकड़ा गया, जबकि पूछताछ के बाद ओडिशा के बरहमपुर से तीन अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा गया।

 

 

इन्हें भी पढ़े