भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी इको वैन पेड़ से टकराई, मची चीख पुकार
रायगढ़;- जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारात से लौट रहे लोगों से भरी इको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कुल 8 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।
यह हादसा चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात शक्ति जिले के चंद्रपुर से ओडिशा के विश्वनाथपुर गई थी। शादी समारोह के बाद जब बाराती वापस लौट रहे थे, उसी दौरान तड़के चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।


