साहडा में नवरात्रि पर चलित झांकियां और गिरौदपुरी छाता पहाड़ पर गुरु घासीदास की धुनी बनी विशेष आकर्षण का केंद्र
पलारीशारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर ग्राम साहडा में दुर्गा समितियों द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं। इस बार चलित झांकियां और विशेष गुफा के साथ गिरौदपुरी के छाता पहाड़ पर धुनी जमाए गुरु घासीदास बाबा जी व सफुरा माता की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

*गौरा चौक एवं उड़न खटोला सेवा समिति* द्वारा इस बार विशेष रूप से चलित झांकियां बनाई गई हैं, जिसमें हिरण्यकश्यप वध, भगवान विष्णु के दस अवतार, कैलाश गुफा एवं मानव-मानव एक समान सतनाम का संदेश देने वाले गुरु घासीदास बाबा जी का गिरौदपुरी छाता पहाड़ पर सतनाम का जाप करते हुए सफुरा माता के साथ मूर्ति स्थापित की गई है। यह पूरे क्षेत्र में विशेष चर्चित है।
मानवता का सतनाम का संदेश और जंगल बचाओ के संदेश पर आधारित यह झांकी मुख्य आकर्षण बनी हुई है। पंचमी के दिन दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं।
वहीं *बरामदेव समिति, नंदेश्वर समिति, महामाया दुर्गा समिति और बाजार चौक समिति* द्वारा विशेष रूप से भव्य गुफाओं का निर्माण किया गया है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार माता रानी और भोले शिव शंकर के अनेक रूपों के साथ सतनाम का संदेश देने वाले गुरु घासीदास बाबा जी व सफुरा माता की विशेष मूर्ति और छाता पहाड़ को विराजमान किया गया है, ताकि सभी भाई-बहन एक ही जगह दर्शन का लाभ ले सकें।





