शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ 14 डॉक्टरों को मिली नई पदस्थापना
रायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में पदस्थ 14 चिकित्सकों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से 3 सितंबर 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों को वर्तमान जिम्मेदारी से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश में संबंधित चिकित्सकों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नवीन पदस्थापना स्थल पर आदेश जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी को नियमानुसार स्वत: भारमुक्त माना जाएगा। संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान पद से भारमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त करने और इसकी प्रति चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
इन 14 डॉक्टरों की बदली जिम्मेदारी
डॉ प्रतिभा जैन शाह प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम।
डॉ अजय कोसाम प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग को प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम से प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव।
डॉ0 गोपाल सिंह कंवर प्राध्यापक मेडिसीन विभाग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय कोरबा से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर।
डॉ. एस.पी. कुजूर प्राध्यापक सर्जरी विभाग को अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कुनकुरी जशपुर छ.ग. से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर, छ.ग.।
डॉ0 रविकांत दास प्राध्यापक, अस्थि रोग विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा
डॉ0 अविनाश मेश्राम संचालक सह प्राध्यापक, पैथोलाजी विभाग को प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्राध्यापक सह संचालक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
डॉ0 आर0 सी0 आर्या प्राध्यापक पैथोलॉजी विभाग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
डॉ0 राकेश निगम प्राध्यापक निश्चेतना विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
डॉ0 ए0आर0 बेन प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर चांपा को प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बिलासपुर।
डॉ0 ओंकार कश्यप प्राध्यापक बायोकमेस्ट्री विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर चांपा को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर चांपा।
डॉ0 कुलदीप सांग प्राध्यापक दंतरोग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा से प्राध्यापक, दंत रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
डॉ0 अमित अग्रवाल प्राध्यापक जर्नल सर्जरी विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
डॉ0 अरुणेश सिंह प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ को प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर।
डॉ0 जयपाल चंद्रवंशी प्राध्यापक मेडिसीन विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़।








