4 दिन से अंधेरे में 180 घर: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डोंगाकोहरौद में चक्काजाम से थमा ट्रैफिक, बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

 (पंकज कुर्रे)

जांजगीर-चांपा । जिले के डोंगाकोहरौद गांव में पिछले चार दिनों से बिजली बंद रहने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। लगातार अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर करीब 180 घरों के लोगों ने आज सुबह लगभग 10:30 बजे सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग और बच्चों की पढ़ाई जैसी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही थीं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और पामगढ़ तहसीलदार अमरनाथ श्याम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने में जुट गई है।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों से इस चक्काजाम की स्थिति से संबंधित अपना जवाब देने से तहसीलदार और AE ने फेरे अपने-अपने मुंह…?? साफ साफ कहा जाए तो जवाब देने से किए मना!

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

इन्हें भी पढ़े