पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खातों में पहुँची राशि : सुनीता संजय साहू
(दीपक देवदास)
गुरुर। भारत सरकार (GOVERNMENT OF INDIA) के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (MINISTRY OF AGRICULTURE AND FARMERS WELFARE ) द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PRIME MINISTER KISAN SAMMAN NIDHI SCHEME) के अंतर्गत देशभर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (NARENDRA MODI) ने 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे असम (ASSAM) के गुवाहाटी (GUWAHATI) से रिमोट का बटन दबाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से राशि सीधे हस्तांतरित की गई।
इस संबंध में जनपद पंचायत गुरुर (GURUR) की अध्यक्ष सुनीता संजय साहू (SUNEETA SANJAY SAHU) ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही यह योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस योजना से किसानों को समय-समय पर आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न कार्यों को पूरा करने में सुविधा होती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग मिलता है।
जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा कि जो किसान अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, वे शीघ्र ही अपना पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ उठाएं, ताकि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का फायदा सभी पात्र किसानों तक पहुंच सके।


