23 April 2026 Ka Rashifal: आज बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, पढ़िए दैनिक राशिफल

23 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 58 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है और गंगा सप्तमी व्रत किया जाएगा। धृति योग, पुनर्वसु नक्षत्र और गंगा सप्तमी व्रत के प्रभाव से दिन का महत्व और बढ़ गया है, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जहां आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है, तो वहीं कुछ लोगों के लिए दिन चुनौती भरा रहने वाला है। चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रांसफर के लिए परेशान लोगों को पसंदीदा जगह ट्रांसफर की खुशखबरी मिलेगी। किसी अनजान की मदद करके आप अपने आप को कुछ बेहतर फील महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 6

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी और आपका मन हल्का होगा। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 6

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। आज बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 1

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपनी किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे जिसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जाएगा। आज नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नई ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान जरूर देना होगा।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 2

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप धन खर्च करेंगे। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने रुके काम को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 9

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लगाव बढ़ेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसल्टेंट से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा।

  • शुभ रंग – गोल्डन
  • शुभ अंक – 7

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज जीवनसाथी को उनके मनपसंद चीजों की शॉपिंग करा सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। माता पिता आज बच्चों का पूरा सहयोग भी करेंगे। ऑफिस में किसी पर निर्भर होकर काम न करें। अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 6

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ ही बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के डांस में रुचि लेने वाले लोगों को ऊंचाइयों तक पहुंचने का जल्द मौका मिलेगा। आज किसी विषय में ज्यादा न सोचें वरना आपको उलझन होगी और सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आपके दोस्त आपसे मुलाकात करने घर आ सकते हैं। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 9

धनु राशि

धनु राशि वालों आज के दिन आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब के लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लवमेट की आज फोन पर देर तक बात होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

  • शुभ रंग – ऑरेंज
  • शुभ अंक – 4

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के छात्र अपनी तैयारी जमकर करें, जल्द ही अच्छे परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस में फोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर से चेक कराएंगे। बेवजह की भागदौड़ से आपको थकावट महसूस होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग – मैजेंटा
  • शुभ अंक – 5

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज आपको परिवर्तन नजर आएंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझनें आज समाप्त होंगी। कपड़ा व्यापारियों को आज उनकी मेहनत के उपरांत लाभ मिलेगा। आज आप अपनी माता की मनपसंद चीज लाकर गिफ्ट देंगे। बुजुर्गों का आज दान पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। अपनी बात जो आप अपने परिवार वालों के साथ शेयर करेंगे।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 4

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आज आपकी पहले से चल रही ईएमआई पूरी होगी। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज बेटे का रिजल्ट आ सकता है, नतीजा आपके पक्ष में होगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मांगेंगे।

  • शुभ रंग – मैरून
  • शुभ अंक – 3