लगातार बारिश से अमेठी घाट में 3 फीट चल रहा पानी, 10 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटा

(भानु प्रताप साहू)

बलौदाबाजार। जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद अमेठी घाट में 3 फीट पानी चल रहा है, इधर अमेठी घाट में पानी चलने से 10 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है, मिली जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्रों से रोजाना अपने जीवन यापन के लिए जिला मुख्यालय आसपास के ग्रामीण पहुंचते है।

लेकिन बेतहाशा पानी के कारण ग्रामीणों के लिए अब परेशानी का सबब बन चुका है, जानकारी के अनुसार अमेठी घाट में पानी चलने से ग्रामीणों को 80 किमी घूमकर जाना जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है, फिलहाल प्रशासन और पुलीस की टीम लगातार नजर बनाए रखी हुई है।






इन्हें भी पढ़े