खर्री के 45 परिवार को नहीं मिला दो माह का राशन, महिलाएं जनपद सीईओ से की लिखित शिकायत

(विजय साहू)

कसडोल। जनपद पंचायत कसडोल के अंतर्गत ग्राम खर्री के आश्रित ग्राम पचपेड़ी से एक मामला सामने आया है। ग्राम पचपेड़ी के 45 महिलाओ ने जनपद पंचायत कसडोल पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु वर्मा से भेंट कर लिखित शिकायत किया है, शिकायत में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2012 योजनान्तर्गत गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन गांव के 45 परिवार को माह अप्रैल एवं मई कुल दो माह का अभी तक राशन नहीं मिला है। ज्ञात हो कि महिला स्व सहायता समूह द्वारा प्रति माह चाँवल वितरण किया जाता है।

समूह वालों से पूछने पर कहा जाता है कि अभी चाँवल नहीं आया है  चाँवल आने पर वितरण कर दिया जावेगा l किन्तु समूह वालों का यह कथन समझ से परे है l क्योंकि सभी गांव का पूरा चाँवल मिल रहा है, ऐसे में सिर्फ पचपेड़ी का चाँवल नहीं मिलना किसी का गले नहीं उतर रहा है l इसकी जाँच होने चाहिए कि वास्तव में मामला क्या है? फिलहाल महिलाओ ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कसडोल से मांग की है कि उन्हें शीघ्र दो माह का चाँवल दिलाया जाय l महिलाओ ने मीडिया को बताया कि दो माह का चाँवल नहीं मिलने से गरीब हितग्राही परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सम्बंधित अधिकारी गण इस पर शीघ्र संज्ञान लें और गरीब परिवारों को मुशीबतों से बचाएँ।

इनका कहना है।

इस सम्बन्ध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु वर्मा से मोबाईल से सम्पर्क करने पर मोबाईल नहीं उठाने से जानकारी नहीं मिल सका।

पता किया हूं कि आपरेटर कहीं व्यस्त हो गया था जिसके चलते चाँवल वितरण नहीं हो पाया है l आपरेटर कल चाँवल वितरण करने की बात कहा है।
रामनारायण साहू
खाद्य निरीक्षक, कसडोल






इन्हें भी पढ़े