50 नग गोवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

(मानस साहू)

कसडोल। रविवार को आबकारी टीम को सूचना मिला कि ग्राम कसडोल के महेतर पिता खेदूदास उम्र 58 वर्ष जाति पनिका द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने मोटरसाइकिल से जा रहा है। इसी दौरान उक्त आरोपी से 50 नग पाव गोल्डन गोवा स्पेशल व्हिस्की कुल 09 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब एवं वाहन मोटर साइकल हीरो होंडा सी डी डॉन गाड़ी नंबर C.G 04 ,CP 2829 को जब्त किया गया। साथ ही आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2)59. क आबकारी एक्ट कायम कर कार्रवाई किया गया।






इन्हें भी पढ़े