चोरभट्टी में विकासखण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 75 आवेदनों का हुआ निराकरण
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। कलेक्टर के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखण्ड पामगढ़ अंतर्गत ग्राम चोरभट्ठी के हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को विकासखण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिनका त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया।
शिविर में कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 75 आवेदनों का मौके पर ही नियमानुसार निराकरण कर दिया गया। शेष 60 आवेदनों को संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर समाधान हेतु प्रेषित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को प्रदान किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। वहीं राजस्व विभाग द्वारा 2 किसानों को किसान पर्ची तथा 13 किसानों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख वितरित किए गए, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
उक्त शिविर में रूपचंद साहू, उपाध्यक्ष, ज.पं. पामगढ़, प्रीति अजय दिव्य, जि.पं. सदस्य, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भू.पू.उपाध्यक्ष जि.पं. जांजगीर-चांपा, जनपद सदस्यगण क्रमश: संतोषी ललित नायक, रामगिलास खुंटे, राजू राय, किरन अशोक खाण्डे, जागेश्वर बर्मन, जयकुमार साहू, अश्वनी कुर्रे, शहरलाल साहू, शांताबाई साहू, पूर्णिमा साहू, रजनी दीपक साहू एवं संतोष लहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष अ.जा. मोर्चा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय दिव्य, जनपद सदस्य प्रतिनिधि क्रमश: ललित नायक, अग्नि सिंह, राहुल सिंह, सन्नी यादव, रामपाल बर्मन, चन्द्र किशोर कौशिक, दीनदयाल साहू, ब्यासनारायण साहू, नरेन्द्र कुर्रे एवं आर. के. तम्बोली, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़, मणीशंकर कौशिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं. पामगढ़, अमरनाथ श्याम, तहसीलदार पामगढ़, चन्द्रकांत चन्द्रवंशी, तहसीलदार राहौद, अखिलेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार पामगढ़, मुकेशपुरी गोस्वामी, शिविर के नोडल अधिकारी, नेतराम कुर्मी सरपंच ग्रा.पं. चोरभट्ठी, उपसरपंच एवं समस्त पंचगण ग्रा.पं. चोरभट्ठी, दिनेश यादव, सचिव ग्राम पंचायत चोरभट्ठी, समस्त सचिवगण ज.पं. पामगढ़ एवं समस्त विभाग के खण्ड स्तरीय अधिकारीगण, समस्त जनप्रतिनिधिगण, महिला स्वसहायता समूह के सदस्यगण, विभिन्न योजना के हितग्राहीगण एवं जनपद पंचायत पामगढ़ क्षेत्र के ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शिविर के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी मणिशंकर कौशिक द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। यह शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439


