पलारी ब्लॉक में फिर मिले डायरिया के मरीज, अलग- अलग गांव में मिले डायरिया के 20 नए मरीज

(भानु प्रताप साहू)

बलौदाबाजार। जिले के पलारी ब्लॉक में फिर डायरिया के मरीज मिलने की सूचना मिल रहा है, आपको बता दे कि अलग- अलग गांव में डायरिया के 20 नए मरीज मिले है, विकासखंड पलारी के ग्राम जर्वे, सिसदेवरी, बीजरीडीह और रसोटा सहित अलग- अलग गांव में मरीज मिलने की जानकारी आ रही है।

विदित हो कि पिछले कई माह से ब्लाक में 200 से अधिक लोग डायरिया का शिकार हो चुके है, फिलहाल राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार गांव जाकर जांच किया जा रहा है, साथ ही सभी की स्थित ठीक बताया जा रहा है।






इन्हें भी पढ़े