विभाग के द्वारा वसूला गया लाखों का राजस्व

(संजीत सोनवानी)

अनूपपुर।  राजनगर कालरी परिवहन चेक पोस्ट रामनगर तिराहा चेकिंग पॉइंट एक एवं परिवहन चेक पोस्ट वेंकट नगर तिराहा चेकिंग पॉइंट दो से जुलाई महीने के दौरान विभाग के द्वारा लाखों रुपए का राजस्व अर्जित किया गया दोनों चेक प्वाइंटों से लगभग 200 चलानी कार्यवाही 12 जुलाई से 03 अगस्त के बीच की गयी। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा उक्त अवधि में 714700 कुल राजस्व के रूप में राशि अर्जित किया गया। चेकिंग के दौरान संगीता मरावी टीएसआई प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में ऋतु शुक्ला,कमला मंडलोई, वर्षा जौहरी, नीलिमा परतेती एवं शिशिर रैकवार आरक्षको के साथ मिलकर राजस्व की वसूली की गयी।






इन्हें भी पढ़े