नित नए-नए धार्मिक कार्यक्रमों‌ के माध्यम से बढा़ई जा रही श्रीकृष्ण पण्डाल कि शोभा

बिजुरी। नगरपालिका बिजुरी क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 मौहरी में कयी दशकों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण कि मूर्ति, लगातार स्थापित किया जा रहा है। एवं आयोजक मण्डली द्वारा प्रति दिवस भिन्न-भिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर स्थानीय लोगों में धर्म का अलख जगाया जा रहा हैं। जिसे देखने व सुनने के लिए वार्ड के प्रत्येक घरों से लोग शाम कि पूजा में शामिल होकर, प्रसाद ग्रहण करते हैं तदपश्चात भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन हर एक दिन पण्डाल में आयोजित होता है। जिसे ध्यानपूर्वक सुन व देखकर वार्डवासी ईश्वर कि भक्ती में रम जाते हैं।

लगभग 30 वर्षों से लगातार स्थापित किए जा रहे हैं श्रीकृष्ण कि मूर्ति-

वार्ड क्रमांक 01 मौहरी में प्रहलाद चंद्रा द्वारा मोहल्ला वासियों के सहयोग से लगातार 30 वर्षों से श्रीकृष्ण कि मूर्ति स्थापित किया जा रहा है। यही कारण है कि उनकी आर्थिक स्थिति अधिक बेहतर ना होने के बावजूद भी भगवान श्रीकृष्ण के कृपा से हर वर्ष पूरे धूमधाम से वार्ड में श्री कृष्ण कि मूर्ति स्थापित कर, जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं प्रत्येक दिवस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर, गणेश चतुर्थी के दिन पूरे धूमधाम के साथ भगवान को स्थानीय कनई नदी में विसर्जित किया जाता है।