इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में मनाया गया भगवान् श्री हलधर बलराम यदुवंशी जी की जंयती- मुख्यमंत्री साय हुए शामिल

हेमंत बघेल

कसडोल। विकासखंड अंतर्गत सोनाखान गिरौदपुरी कसडोल से किसान भारी संख्या में भगवान् श्री हलधर बलराम यदुवंशी जी की जंयती कार्यक्रम में रायपुर पहुंचे। जहां कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। राज्य और केंद्रीय किसान हितैषी योजनाओं और इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा किसान हितैषी कृषि उत्पादन शोध की जानकारी श्रवण किया गया है।

इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में मनाया गया भगवान् श्री हलधर बलराम यदुवंशी जी की जंयती- मुख्यमंत्री साय हुए शामिल
इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में मनाया गया भगवान् श्री हलधर बलराम यदुवंशी जी की जंयती- मुख्यमंत्री साय हुए शामिल

छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने अपने शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसान हितैषी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे और छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार विष्णु देव साय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम जैविक खेती संसाधन विकास के लिए खरा उतर रहे हैं । छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों का धान प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान समर्थन मूल्य 3100 रुपये में खरीदने का वादा को पूरा किया गया है और पिछले 2 वर्षों का बकाया धान बोनस राशि को सिधे किसानों के खातों में दिया गया है ।

 

सभी किसान जैविक खेती आर्गेनिक कम्पोस्ट खाद दवा का सभी प्रकार की फसलों में उपयोग किया जावें। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्या विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया है । जिसमें कसडोल, बलौदाबाजार, पलारी और भाठापारा के किसान शामिल है।

इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय मे भगवान् श्री बलराम यदुवंशी जी की जयन्ती किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सोनाखान, गिरौदपुरी कसडोल के किसान बड़ी संख्या में गये थे ।

पंजीकरण किसानी को नास्ता पेकेट, डायरी, पेन, फाइल दिया गया साथ ही इस कार्यक्रम में किसानों के आलावा पाकीट मार आदमी भी प्रवेश कर लिय थे। जिसके कारण बहुत किसानों के जेब से नगदी राशि और बटुवें पर्ष भी चोरों के द्वारा चोरी किया गया है । जिसको लेकर कसडोल वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी ने उपसंचालक कृषि को पत्र लिख कर बताया की आपके निर्देशानुसार परम्परागत कृषि विकास योजनांतर्गत खेती करने वाले 122 कृषकों को स्थान कृषि मंडी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, लांभाडी, रायपुर में दिनांक 09.09.2024 को भगवान बलराम जयंती किसान दिवस में सम्मलित कृषकों/कर्मचारी/अधिकारी के पाकिट से पैसा 50,000/- से 60,000/- रू. एवं पर्स में रखे गये पेनकार्ड, आधारकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस एवं एटीएम कार्ड सहित कोई अंजान व्यक्ति के द्वारा पाकेट से निकाल लिया गया है। जिससे किसान / कर्मचारी/अधिकारी को आर्थिक क्षति का नुकसान हुआ है। इस संबम्ध में किसानों द्वारा प्रथम सूचना थाना तेली बांधा में दर्ज कराया गया है। अतः श्रीमान् जी से निवदेन है कि आगामी समय में इस तरह से कोई भी कार्यक्रम होता है तो पहचान पत्र वाले कृषकों को ही प्रवेश दिया जाय, बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाय। जिससे आर्थिक नुकसान होने से बचा जा सकता है। साथ ही चोरी हुए पैसा एवं सामग्री वापस करवाने की महान मांग किया गया है किसानों ने बताया की धनेश्वर साय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कसडोल 6000 रु ,रामसाय यादव पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सोनाखान 2320 रु , मलेच्छ राम पटेल ग्राम पटेल महकम 3365 रु, यादव गिरौदपुरी 4000 इनके अलावा कई किसानों का बटवा और पैसा चोरी किया गया है।






इन्हें भी पढ़े