बालक स्कूल रामानुजनगर में पालक शिक्षक बैठक सम्मेलन का आयोजन

(गौरव मिश्रा)

CG।  जिले के कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में, जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में तथा संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के नेतृत्व में 18 सितंबर 2024 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में पालक शिक्षक बैठक सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके बुलाया गया और उन्हें समर्थ सूरजपुर योजना के अंतर्गत संचालित मासिक मूल्यांकन के परीक्षा परिणामों को छात्रों के अभिभावकों को दिखाया गया, संस्था के प्राचार्य द्वारा यह बताया गया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ- साथ ,अभिभावकों से मिलकर छात्रों के शैक्षणिक विकास में आने वाली बाधाओं को जानना और उनका निराकरण करना है,ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।आपको विदित हो कि यह सम्मेलन हरेक माह के दूसरे मंगलवार को (अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस को) आयोजित किया जावेगा जिसमें समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के पालक,शिक्षक,प्राचार्य,हेडमास्टर के अलावा संकुल केंद्र के प्रभारी/समन्वयक तथा अशासकीय विद्यालयों में नियुक्त आर.टी.ई. मेंटर सहित नोडल अधिकारी व संकुल समन्वयक को सम्मिलित होने के निर्देश दिए गए हैं।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में पालक के रूप में उपस्थित सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू,शिक्षक सीमा दुबे, गोपाल सिंह ,दिलीप शर्मा, विकास नामदेव ,सुनील गुप्ता,मनमोहन प्रसाद, नरेश गुप्ता,नितिन सिन्हा, अर्चना दुबे ,विद्या जायसवाल ,मंजरी तिवारी, श्रुति साहू, श्याम सिंह मरावी और विद्यालय में आए हुए पालकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






इन्हें भी पढ़े