बाप के हत्यारे कलयुगी बेटा को पुलिस ने भेजा जेल
(बब्लू तिवारी)
जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर छुरीपहरी में पिता द्वारा मोबाइल रिजार्ज के लिए पैसा नही देने पर नाराज पुत्र ने सर टंगिया से वार कर निर्मम हत्या कर दी.आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।दरअसल, पूरी घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के छुरीपहरी गांव की है । मृतक सैनाथ तिर्की(52 वर्ष) के बेटे रंजित तिर्की कुछ दिनो पहले मजदूरी कर कुछ पैसा कमाई किया था और मजदूरी से कमाई राशि को अपने पिता सैनाथ को रखने को दिया था। बीते दिन बेटे ने मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अपने पिता से जमा कराए रुपए की मांग की तो पिता ने अभी पैसा नहीं होने का हवाला देते हुए कहा की व्यवस्था होते ही पैसा दे दूंगा. इसपर आरोपी पुत्र ने आक्रोशित होकर टांगिया से वार कर हत्या कर दिया.पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि आरोपी पुत्र द्वारा हत्या करने के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्परता से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 194, 103 के तहत अपराध दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.









