सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम खरखोद में आयोजित ,शिविर के तीसरे दिवस में शिविरार्थियों द्वारा ग्राम खरखोद में स्वच्छता अभियान चलाया गया

पंकज कुर्रे

पामगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम खरखोद में दिनांक 28 –11–2024 से दिनांक 04 12–2024 तक आयोजित की गई है शिविर का उद्घाटन ग्राम की उप सरपंच श्री सुनील खूंटे जी के मुख्य आतिथ्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस. के यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

शिविर में 50 शिविरार्थी उपस्थित है दोपहर में प्रतिदिन बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, समय प्रबंधन ,पर्यावरण संरक्षण ,व्यक्तित्व विकास ,कैरियर गाइडेंस ,मेरा युवा भारत ,डिजिटल साक्षरता ,विधिक साक्षरता एवम जगरूगता,अनुशासन ,नशा पान ,साइबर क्राइम, यातायात सुरक्षा व्यवस्था ,आदि विषयों पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों अन्य महाविद्यालय के प्राध्यापको तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के द्वारा व्याख्यान दिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस.आर. महेंद्र के कुशल नेतृत्व में शिविर का संचालन किया जा रहा है , शिविर के तीसरे दिवस में शिविरार्थियों द्वारा ग्राम खरखोद में स्वच्छता अभियान चलाया गया ,जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन परिसर तथा गांव के चौक– चौराहे एवं गलियों की साफ– सफाई की गई ।
जिसमें महादल नायक सोमेश श्रीवास ,दलनायक नागेश्वर ,विक्रम ,महेंद्र साहू ,नीलू खरे , एवं कुमारी छाया का विशेष योगदान रहा ।






इन्हें भी पढ़े