मक्कापुर में छठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,
(बब्लू तिवारी)
पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के मक्कापुर गांव में आज एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने घर का अकेलापन से व्यथित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पर मॉं के साथ पिता व बहन की अनुपस्थिति के कारण यह बच्ची कई दिनों से गुमसुम सी रहती थी । प्रतिदिन की तरह पिता और बहन आज काम करने चले जाने के बाद इस बच्ची ने अकेली हो जाने पर यह खौफनाक कदम उठा लिया। मक्कापुर गांव की घटना के संबंध में पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच की थी ।पत्थलगांव SDOP ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि घर से सभी सदस्यों की अनुपस्थिति के बाद बच्ची विचलित हो जाती थी।इसी वजह वह अकेलापन को लेकर गुमसुम रहती थी। परिजनों ने इसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी. जहाँ घटना की सूचना पर पहुँची पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग पंचनामा कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्थलगांव पुलिस ने घटना की सूक्ष्मता से जांच कर रही है ।









