अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी मामले में फरार एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

प्रकरण में आरोपी 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित कार छोड़कर हो गया था फरार

 मदन खाण्डेकर

गिधौरी।  मुखबिर की सूचना पर थाना गिधौरी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक वरना कार क्रमांक एमपी 19 एसी 9503 में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गाजा परिवहन करने की सूचना पर थाना गिधौरी के पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। इस दौरान आरोपी कार चालक द्वारा कार को ग्राम अमलीडीह पत्थर के ढेर के पास ले जाकर कार को खड़ी कर फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा कर की विधिवत तलाशी लेने पर, कार में 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कि प्रकरण में थाना गिधौरी पुलिस द्वार अपराध क्रमांक 20/2024 धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपराध कायमी पश्चात थाना गिधौरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी कार चालक का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी कार चालक आरोपी कृष्णेन्द्र त्रिपाठी को सतना मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने कार हुंडई का वरना क्र. एमपी 19 एसी 9503 के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करना स्वीकार किया* गया। कि प्रकरण में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा दिनांक 21.12.2024 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- कृष्णेन्द्र त्रिपाठी उम्र 20 वर्ष 10 माह ग्राम दाम्हा थाना नागौद जिला सतना मध्य प्रदेश निवासी है ।