स्कूली छात्र-छात्राओं को सिरपुर, जंगल सफारी, नंदनवन एवं कौशल्या धाम का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण, छात्रों ने प्रकृति का लिया आनंद

(हेमंत बघेल)

कसडोल। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बैगनडबरी एवं कुर्राहा के बच्चों को संस्था प्रमुख संतोष कुमार मिरी के निर्देशन व स्टाफ के मार्गदर्शन में कक्षा छठवीं से आठवीं के छात्र-छात्राओं को प्रकृति दर्शन कार्यक्रम के तहत बच्चों को प्रकृति एवं वन्य जीव से संबंधित परिचय एवं जागरूकता के उद्देश्य से जंगल सफारी एवं नंदनवन जू से अवगत कराया गया।


इस दौरान बच्चों ने प्रकृति एवं जंगल का खूब आनंद लिया। साथ ही विभिन्न जानवरों को नजदीक से देखा। जिसमें शेर हिरण भालू मछली सांप बारहसिंगा वह अन्य जीव शामिल है। बच्चों ने जंगल के पेड़ पौधे के बारे में वह जलवायु परिवर्तन होने के कारण को करीब से जाना साथ ही जंगल सफारी के सवारी का आनंद लिए साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर का भ्रमण किया गया और वहां के प्राचीन खुदाई के बारे में जानकारी दी गई। जिससे बच्चों को ऐतिहासिक जगह के बारे में बताया गया ।अंत में छात्र-छात्राओं को माता कौशल्या धाम चंदखुरी के दर्शन कराया गया जिसके दर्शन से छात्र छात्राएं बहुत आनंदित हुए। इस दौरान रमाशंकर साहू ,बिनेश्वर कौशिक , घनश्याम जायसवाल, मधु महिलांगे,धरमशीला जायसवाल दुलौरीन मिरी, ठंडा बाई कर्ष शिक्षक स्टाफ शामिल रहे ।साथ ही शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षा उमा देवी पडवार एवं कमला बाई पैकरा सदस्य जगदीश पडवार एवं सरपंच दुर्गा ऋषि साहू शामिल हुए।

इन्हें भी पढ़े