मॉर्निंग विजिट पर निकले सीमओं, साफ-सफाई पर दिया जोर, शासन की योजनाओं का आमजनों को मिले सीधा लाभ: मनीष
(हेमंत बघेल)
कसडोल। नगर में साफ-सफाई के लिए प्रतिबद्ध नगर पंचायत के द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाकर किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मार्निंग विजिट कर साफ सफाई के लिए विशेष जोर एवं शासन के योजनाओं को नागरिकों तक सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं भारसाधक मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास अरूण साव के मार्गदर्शन से नगर में संचालित सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही साथ स्वच्छ भारत मिशन के सफल संचालन से शहर में साफ-सफाई की स्थिति में सुधाार देखने को मिल रहा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष वारे के द्वारा नियमित रूप से प्रातः निरीक्षण कर, शहर के नाली एवं सड़क की साफ-सफाई तथा डोर टू डोर कचरा संग्रहण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। निदान के टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से भी साफ-सफाई संबंधित शिकायत का निराकरण किया जा रहा है।





