पामगढ़ में चलती हाईवा की फटी टायर ,बीच सड़क पर पलटी , मौके पर मची चीख पुकार

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। पामगढ़ थाना क्षेत्र के मधुकर पेट्रोल फ्यूल्स के पास तेज रफ्तार हाईवा की टायर फटने से सड़क के बीचो-बीच हाईवा पलट गई। घटना में चालक को मामूली चोट आई है फिलहाल बड़ी घटना टल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क को बहाल कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार एक शनिवार को दोपहर 1:30 बजे के बीच डस्ट से भरा हाईवा शिवरीनारायण की ओर जा रही थी तभी वह पामगढ़ के मधुकर फ्यूल्स के पास पहुंचा था कि हाईवे का पीछे चक्का का अचानक टायर फट गया जिससे मौके हाईवा सड़क के बीचो-बीच पलट गई।

जिसमें हाईवे में भरी जीरा डस्ट सड़क के चारों ओर आसपास बिखर गया । इस घटना में चालक को मामूली चोट आई है जिसे राहगीरों के द्वारा गाड़ी के केबिन से निकालकर पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चालक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पामगढ़ पुलिस पहुंची है घटना की जांच में जुटी हुई है। हाईवा पामगढ़ चंडीपारा के सन्नी जायसवाल का होना बताया जा रहा है।