लगातार पांच दिनों से आयोजित है श्रीमद भागवत कथा

(संजीत सोनवनी)

बिजुरी। नगर क्षेत्रांतर्गत गुरूवार 16 जनवरी से नपा कर्मचारी कामता सेन द्वारा निज निवास पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। उक्त आयोजन कार्य में भगवान श्री कृष्ण के सुंदर लीलाओं का वर्णन करने वाले कथा वाचक राजेन्द्र तिवारी द्वारा अनवरत भगवान‌ श्री कृष्ण के भिन्न-भिन्न लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। जिसे सुनने के लिए काफी संख्या में पहुंचकर श्रध्दालु धर्मलाभ ले रहे हैं।

परिजन एवं परिवारजनों कि महती ईच्छा था श्रीमदभागवत कथा-

ज्ञातव्य है कि नपा कर्मचारी कामता सेन के परिजन व परिवारजनों ने बीते कयी वर्षों से घर में श्रीमद भागवत कथा आयोजित कराने का वीणा उठाया था। लिहाजा परिजनों के ईच्छा पूर्ति को प्रतिबध्द करने, नपाकर्मी ने हर हाल में इसी वर्ष पूरा कराने का संकल्प लिया, जो अब सार्थक है। एवं निज निवास पर विधी-विधान से श्रीमद्भागवत कथा का प्रतिदिवस आयोजन जारी है। जिसे देखने-सुनने के लिए हर दिन सैकड़ों कि संख्या में लोग उपस्थित होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

गुरूवार 23 जनवरी को पूर्णाहुति पश्चात होगा समापन-

श्रीमद भागवत कथा आयोजित कराने‌ वाले आयोजक कामता सेन कि मानें तो 07 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन होने पश्चात गुरुवार 23 जनवरी को कार्यक्रम का पूर्णाहुति करते हुए भण्डारा प्रसाद का आयोजन किया गया है। जिसके लिए सभी धर्मावलंबियों से अनुरोध भी किया गया है। कि आयोजन स्थल पर पहुंचकर आवश्यक रूप से प्रसाद ग्रहण करें।






इन्हें भी पढ़े