पामगढ़ जनपद में पहली बार अध्यक्ष – उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए , भाजपा समर्पित रंजना मानेश जांगड़े अध्यक्ष, रूपचंद्र साहू बने उपाध्यक्ष, 6 जनपद सदस्य रहे अनुपस्थित..
(शनि सूर्यवंशी / पंकज कुर्रे)
पामगढ़। जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। यहां भी जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी। पहली बार निर्विरोध ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित कर लिए गए। भाजपा समर्थित रंजना मानेश जांगड़े अध्यक्ष निर्वाचित हुई तो रूपचंद्र साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
पामगढ़ जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल रहा। तय समय में पीठीसीन अधिकारी के द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू कराई गई। जिसमें अध्यक्ष के लिए एकमात्र रंजना मानेश की ओर से नामांकन दाखिल किया गया। वहीं उपाध्यक्ष के लिए रूपंचद्र साहू ने नामांकन भरा। और किसी का नामांकन जमा नहीं होने पर दोनों निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान छह जनपद सदस्य पहुंचे ही नहीं। क्षेत्र क्रमांक 1 संतोषी नायक, 7 पुष्पलता यादव, 10 जागेश्वर बर्मन, 11 जयकुमार साहू , 15 सांता साहू और 19 पूर्णिमा साहू अनुपस्थित रहे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों में जीत मिलने की घोषणा होते ही बीजेपी समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जनपद पंचायत परिसर के सामने गाजे-बाजे के साथ भाजपाईयों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जमकर स्वागत किया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नगर के अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान मौके पर अंबेश जांगड़े भाजपा जिला अध्यक्ष संतोषी मनोज रात्रे ,जिला पंचायत सदस्य , इंजीनियर रवि पांडे, चुन्नीलाल साहू ,गुलाब सिंह चंदेल, संतोष लहरे , यशवंत साहू, धनंजय सिंह ठाकुर, ब्यास वर्मा , गुरुदयाल पाटले , सत्यनारायण शर्मा , प्रियंका अमर टंडन मंजूलता टंडन, दरस राम पटेल , तेरसराम यादव, मनोज घोष, राहुल सिंह, सतेंद्र सिंह , मनोज चौहान, भीमबली नायक , अमित टंडन शिवशंकर रत्नाकर, मनोबल जाहिरे, सुखराम मधुकर , सरयू प्रसाद पूरे , गौरव तिवारी सहित नवनिर्वाचित जनपद सदस्य भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।


