ग्राम पंचायत सिल्ली के निर्विरोध उपसरपंच बने दिनेश कुमार साहू , सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कश्यप ने अपने टीम के साथ दी बधाई

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत सिल्ली में 8 मार्च शनिवार 2025 को ग्राम पंचायत सिल्ली के सरपंच व 20 वार्ड के पंचों द्वारा सर्व सहमति से उपसरपंच का निर्विरोध चयन किया हैं। जिसमें उपसरपंच ग्राम पंचायत सिल्ली के वार्ड क्रमांक 07 के पंच दिनेश कुमार साहू को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया है। उनके उप सरपंच बनने से लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।

इस दौरान ग्राम पंचायत सिल्ली की सरपंच धनेश्वरी संतराम कुर्रे समाजिक कार्यकर्ता रमेश कश्यप और उनके मित्रो युवा साथियों सहित ग्रामवासियों ने साहू को बधाई और शुभकामनाएं दिए हैं।

इन्हें भी पढ़े