प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल सुबह पाली में लगाई जाए – विक्रम राय
(नीलकमल आज़ाद)
पलारी। विगत कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक शिक्षक उन्नयन कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय ने शासन प्रशासन से स्कूलों के समय में परिवर्तन कर सुबह पाली में लगाने की मांग की है। स्कूलों के समय में परिवर्तन करना बहुत जरूरी है। स्कूल सुबह 7:30 से 11:00 तक लगाई जाए। वर्तमान में भीषण लू चल रहा है पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। जिससे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। स्कूलों में बच्चों को चक्कर, डिहाईड्रेशन की समस्या हो रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश भी परीक्षा के बाद तुरंत दिया जाए। बहुत से स्कूलों में पीने की पानी की भी समस्या होनी शुरू हो गई है। इस वर्ष बरसात कम होने के कारण बहुत से स्कूलों के हैंडपंप और नल सूखने लगे हैं जिससे पीने का पानी, शौचालय आदि की समस्याएं हो रही है।
प्रदेश भर में अभी पांचवी एवं आठवीं की परीक्षाएं संचालित होने के कारण शिक्षकों को सुबह 8:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक इतनी भीषण गर्मी में ड्यूटी करना पड़ रहा है। साथ ही कक्षा 1 से लेकर कक्षा 4 तक और छठवीं सातवीं की भी परीक्षाएं हो रही है जिससे गर्मी में दिनभर स्कूल में बैठना शिक्षकों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। मैं माननीय संवेदनशील मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं की बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए स्कूल सुबह पाली में लगाई जाए। संगठन पदाधिकारी प्रांत अध्यक्ष विक्रम राय, प्रांतीय सचिव देवेंद्र ठाकुर, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष रियाज अंसारी, वेद प्रकाश सिंह ध्रुव जिला अध्यक्ष रायपुर, गोवर्धन वर्मा जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार, भागवत साहू जिला अध्यक्ष बिलाईगढ़ सारंगढ़, डीलेश्वर कंगन जिला अध्यक्ष बिलासपुर, साजिद नदीम जिला अध्यक्ष सरगुजा, जसपाल खनूजा जिला अध्यक्ष धमतरी, राकेश भेड़िया जिला अध्यक्ष बालोद, मुकेश पटेल जिला अध्यक्ष बलरामपुर, अशोक शाहा जिला अध्यक्ष राजनंदगांव, विनोद सिन्हा जिला अध्यक्ष गरियाबंद सहित प्रदेश भर के समस्त पदाधिकारी समन्वयक एवं समस्त शिक्षक संगठन स्कूलों को सुबह लगाने की मांग करता है।









