बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे की तीखी प्रतिक्रिया
रायगढ़ के अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा के अपमान पर जताया कड़ा आक्रोश
मदन खाण्डेकर
बिलाईगढ़ : रायगढ़ जिले के अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को कुछ शरारती, उपद्रवी तत्वों द्वारा कालिख पोते जाने की घटना पर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस कृत्य को निंदनीय, दुखद और भारत के संविधान पर सीधा हमला बताया है।
विधायक कविता लहरे ने कहा,
“यह केवल बाबा साहब की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला नहीं है, बल्कि यह भारत के हर नागरिक के आत्मसम्मान और संविधान के मूल्यों पर कालिख पोतने जैसा है। बाबा साहब ने हमें समानता, न्याय और भाईचारे का मार्ग दिखाया। ऐसे कृत्य समाज को तोड़ने वाली मानसिकता का परिणाम हैं।”
उन्होंने याद दिलाया कि आज से लगभग एक साल पहले बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के गिरौदपुरी धाम में अमरगुफा स्थित जैतखाम को क्षतिग्रस्त करने की घटना हुई थी, परंतु उसके अपराधी आज तक पकड़े नहीं गए। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था और असंवेदनशीलता का प्रमाण बताया।
“प्रदेश की भाजपा सरकार की यह असफलता या कहें कि निरंकुशता है कि ऐसे आपराधिक और अनैतिक तत्वों पर कोई ठोस अंकुश नहीं लगाया जा सका है। ये अपराधी बेखौफ होकर समाज में जहर घोल रहे हैं,” – विधायक कविता
विधायक कविता प्राण लहरे ने रायगढ़ पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने की मांग की है।
“हम बाबा साहब के विचारों, संविधान और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे









