पामगढ़ विकासखंड स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस 17 अगस्त को सिल्ली में मनाया जाएगा, सर्व आदिवासी समाज ने पामगढ़ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़ । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विकासखंड स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस 17 अगस्त 2025 दिन रविवार को ग्राम सिल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अनुमति हेतु सर्व आदिवासी समाज पामगढ़ के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ (रा)को ज्ञापन सौंपा गया एवं थाना प्रभारी पामगढ़ को सूचना दिया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से विनय सिंह नेताम अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज पामगढ़, सुदर्शन मरावी युवा प्रभाग अध्यक्ष, तिलक राज नेताम अध्यक्ष गोंड समाज, शत्रुघ्न नेताम, खेदु कंवर, संतोष खुसरो, बजूर मरावी, रामनारायण मरकाम, परमेश्वर नेताम, परमेश्वर पोर्ते, महेत्तर पैकरा आदि समाज पदाधिकारी एवं सगाजन की उपस्थिति रहे।









