अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक : नवोदय का ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रहे 11 वर्षीय मासूम को लिया चपेट में बिलासपुर रेफर
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी।छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलटिकरी के मुख्य मार्ग में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग में पलट गया। हादसे में नवोदय का ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रहे 11 वर्षीय मासूम चपेट में आ गया जिसे आनन फानन में इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाया गया।

थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं और फरार आरोपी ट्रक चालक की पता तलाश की जा रही है मेरी जानकारी के अनुसार ट्रक बलौदाबाजार की ओर से सीमेंट लोड कर सारंगढ़ की ओर जा रहा था इसी दौरान बेलटिकरी के मुख्य मार्ग में अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं घटना में घायल के परिजनों ने बताया कि उनका भतीजा लाकेश भास्कर पिता मूलचंद भास्कर (11 वर्ष ) ग्राम दुम्हानी का रहने वाला है और कक्षा पांचवी में पढ़ता है। मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे वह बेलटिकरी गांव अपने तीन दोस्तों के साथ नवोदय विद्यालय के ट्यूशन क्लास के लिए आया था ट्यूशन पढ़ने के बाद वापस घर लौट रहा था इसी दौरान ट्रक पलट जाने से ट्रक के अंदर रखे सीमेंट की चपेट में वह आ गया जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया । बिलाईगढ़ पुलिस ने जल्द ही फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है।





