नपा अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने नगर पंचायत में किया ध्वजारोहण, झंडे को दी सलामी

(रौनक साहू)

कसडोल। 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर कसडोल में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम और बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। हर चौक चौराहा व स्कूलों में ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा भारत माता की जयकारा के साथ हाथों में तिरंगा लिए नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू के द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

जिसमें नगर सफाई कमांडो दीदियों का साल श्रीफल प्रदान करके सम्मान किया गया। उक्त शुभअवसर पर नागेश्वर साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम ऐसे शहर में रहते है जो विकास के रह पर अग्रसर है म्युनिसिपल कारपोरेशन के अध्यक्ष के रूप में मै आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम आपके शहर को एक स्वस्थ, स्वच्छ और खुशहाल शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा शहर एक विविध समुदाय है और हमें अपनी विविधता में एकता बनाए रखना चाहिए साथ ही पंचायत के सभी कर्मचारी अधिकारी और सभी पार्षदगण हम सभी को मिलकर काम करना होगा ताकि हम अपने शहर को बेहतर स्थान बना सके। इसके अलावा आजादी के महोत्सव के शुभ दिवस पर संकल्प ले और अपने शहर को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का आवाहन भी किया। इस दौरान नपा के तमाम पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।






इन्हें भी पढ़े