लीना जायसवाल का एमबीबीएस में हुआ चयन, परिजनों ने दिया बधाई

(मानस साहू)

कसडोल। देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा में कसडोल से लीना जायसवाल ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने माता पिता का बल्कि कसडोल अंचल का नाम रोशन किया है, इनका चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में हुआ है


कु लीना प्रारंभ से मेधावी छात्रा रही है वह आठवीं में बलौदाबाजार जिले मे प्रथम रही वही कक्षा 10 वीं मे नवोदय विधालय लवन से 97 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हूई तथा 12 वीं छरछेद के डी ए व्ही स्कूल से निकल कर बिलासपुर स्थित आकाश कोचिंग इंस्टिट्यूट मे कोचिंग कर नीट परीक्षा मे सफल रही l बचपन से मेधावी रही लीना अपनी सफलता का श्रेय माता कुसुम तथा पिता फगवराम जायसवाल जो पेशे से दोनो शिक्षक है को देते हुए कहती है माता पिता गुरुजन के अतिरिक्त स्वंम की कडी मेहनत और लगन के कारण यह मुकाम हासिल कर पाई l नीट की तैयारी कर रहे या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगो से कहना चाहूंगी कि कडी मेहनत करें अपने लक्ष्य को कभी न छोडे सफलता अवश्य मिलेगी l लीना के मेडिकल कालेज मे चयन पर परिजन के अलावा गुरुजनो ने तथा क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू ने भी लीना को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।