बेटे ने की अपनी ही मां की टांगी से मारकर कर वीभत्स तरीके से निर्मम हत्या
(बबलू तिवरी)
JASHPUR। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 26.08.25 को सुबह तकरीबन 07.00 बजे आरोपी के भाई प्रार्थी डमरूधर ग्यार के द्वारा थाना कुनकुरी में सूचना दिया गया, कि, वे लोग तीन भाई हैं,वह इस्लामनगर कुनकुरी में रहता है, तथा मजदूरी का काम करता है, उसका एक बड़ा भाई सुंदरगढ़ में रहता है, तथा छोटा भाई आरोपी जीत राम , घटना से एक माह पहले काम करने बाहर प्रदेश केरल गया था, जो कि दिनांक 24.08.25 को वापस घर पर आया था, और मां मृतिका गुल्ला बाई , उम्र 62 वर्ष के साथ रहता था, आरोपी जीत राम, जब से बाहर से आया था, अचानक बिना बात के गुस्सा करने लगता था, व। कांपने लगता था, इस संबंध में उनके परिवार के द्वारा दिनांक 25.08.25 ,देसी इलाज, कराते हुए झाड़फूंक भी कराया गया था, कि दिनांक 26.08=25 के प्रातः 07.00 बजे आरोपी जीत राम , अचानक घर में रखी टांगी को पकड़कर, सबको मार दूंगा बोलने लगा, जिससे डरकर कर प्रार्थी, अपने परिवार सहित एक कमरे में घुस आया, इसी दौरान आरोपी जीत राम के द्वारा, मां गुल्ला बाई के ऊपर टांगी से उसकी माथे, सीने व पेट में ताबड़तोड़ वार कर, उसकी हत्या कर दी गई, व शव को छत विक्षत कर दिया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुनकुरी पुलिस तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हुई, जहां जाकर देखा तो पाया कि आरोपी जीतराम के द्वारा अपनी मां मृतिका गुल्ला बाई की हत्या कर, शव को छत विक्षत कर दिया गया है, व शव के पास ही टांगी लेकर बैठा हुआ था, किसी के भी पास आने पर, जान से मारने की धमकी दे रहा था, और गाना गा रहा था।
पुलिस को आरोपी को हिरासत में लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, अंततः तीन पुलिस कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए, घर में प्रवेश कर आरोपी को धर दबौचा, व उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त कर लिया।
पुलिस के द्वारा आरोपी जीत राम उम्र 27 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया है। शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम भी कराया गया है।
प्रथम दृष्टिया आरोपी जीत राम की मानसिक स्थिति अस्थिर लग रही है, जिसका की डॉक्टरों से मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है, पुलिस के द्वारा हत्या के सभी, संभावित दिशाओं में जांच की जा रही है।
आरोपी जीत राम के खिलाफ थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कुनकुरी से उप निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, प्रधान आरक्षक रामानुज पांडे, छवि कांत, अरविंद साय, दलेश्वर यादव, आरक्षक नंदलाल यादव, भूपेंद्र यादव चंद्रशेखर बंजारे व रवेंद्र प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि अपनी मां की टांगी से मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद ने हिरासत में ले लिया है, प्रथम दृष्टिया आरोपी के मानसिक स्थिति अस्थिर लग रही है, परंतु पुलिस, संभावित दिशाओं में जांच कर रही है।*









