सनकी चाचा का व्यवहार भतीजे को गुजरा नागवार: दोस्त के साथ मिलकर उतरा मौत के घाट

(देवेश साहू)

बलौदाबाजार। सनकी चाचा का अपने भतीजे व उसके परिवार के साथ मारपीट करना भतीजे को इतना नागवार गुजरा कि उसने सनकी चाचा को मौत के घाट उतार डाला। मामला कसडोल थाने का जिसमें बीते 4 सितम्बर को ग्राम मोतीपुर के गौठान के पास एक लाश मिली थी जिसके दोनों हाथ बंधे हुए थे व पीट पर चोट के निशान थे।मामले में मार्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पता चला को मृतक ग्राम पिसीद निवासी शिवकुमार साहू है। जिसे उसके भतीजे डीगेश साहू ने अपने दोस्त आकाश निर्मलकर के साथ मिलकर टंगी से वार कर मौत के घाट उतार नदी में रेत में दबा दिया था।

हत्या की वजह थी मृतक सनकी चाचा शिवकुमार का व्यवहार। मृतक सनकी प्रवृत्ति का होने की वजह से अपने भतीजे व अपने परिवार वालो के साथ मारपीट करता था जिसकी वजह से भतीजे डीगेश के मन में चाचा को लेकर रंजिश की भावना आई। उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने चाचा को ग्राम मोतीपुर शराब पिलाने लेकर गया वहां अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर डाली। मामले का खुलासा कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के नाम….

1. डिगेश साहू उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल

2. आकाश निर्मलकर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल






इन्हें भी पढ़े