कसडोल ब्रेकिंग – कसडोल अंचल में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
(रौनक साहू)
कसडोल। भारी बारिश से सभी छोटे बड़े नदी नाले उफान पर….
कसडोल के बर घाट नाले के ऊपर 3 फीट पानी होने से कसडोल – पिथौरा मुख्य मार्ग बंद….
कसडोल नगर के मुख्यमार्ग के अलावा मिनी माता शासकीय कन्या स्कूल में 2 फिट तक भरा पानी…

स्कूल में पानी भरने से छात्रों का परीक्षा हुआ प्रभावित…
भारी बारिश होने से धान की फसल को नुकसान होने की संभावना….


