शिवरीनारायण बॉम्बे मार्केट में आग लगने से तीन बड़े दुकान सहित पांच दुकान जलकर हुआ राख, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग बुझाने का प्रयास जारी
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। शिवरीनारायण में मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि में बॉम्बे मार्केट शहर के मध्य लगभग 01:30 से 02:00 अज्ञात कारणों से आग लगने से चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोपराइटर खगेंद्र केसरवानी, कलकत्ता होजरी, बॉम्बे साड़ी सेल प्रोपराइटर भागवत प्रसाद थावाइत, बाम्बे सु हाउस, प्रोपराइटर राजदीप थावाइत, लालू पान ठेला एवं साइकल ठेला संतोष यादव का दुकान जलकर राख हो गया। जिससे लाखों के नुकसान का आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले पर आसपास के फायर ब्रिगेड स्थानीय पुलिस बल के द्वारा बुझाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बॉम्बे शु हाउस में अज्ञात कारणों से आग लगने से उसकी आसपास के दुकानों में फैलती चली गई जिससे शहर की तीन बड़ी दुकानें एवं दो ठेला आग से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं सभी दुकानों में आग बुझाने का कार्य थाना शिवरीनारायण पुलिस, छत्तीसगढ़ अग्निशमन सर्विस होमगार्ड जांजगीर, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एवं मड़वा पावर प्लांट के अग्निसमन वाहनों से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य इस समय तक नियंत्रण में है।


