ग्राम रोहरा में अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करते हुए, गंभीर चोट पहुंचाने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

(मानस साहू)

भाटापारा। दिनांक 23.10.2025 को प्रार्थी दिलहरण यादव निवासी ग्राम रोहरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22.10.2025 को गांव के मातर कार्यक्रम में उसके भतीजा के घर मेहमान आए आरोपी गोपाल यादव एवं उसके साथियों का गांव के लोगों से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था, जिसे प्रार्थी द्वारा समझाया बुझाया गया था, कि इसी बात को लेकर आवेश रखते हुए आरोपियों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर रात्रि लगभग 07.30 बजे प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया गया एवं अपने हाथ पर पहने लोहे की चूड़ा द्वारा सिर में वारकर गंभीर चोंट पहुंचाया गया। बीच बचाव करने आए अन्य लोगों के सांथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किया गया।

 

कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 686/2025 धारा 296,115(2),351(2),3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल 03 आरोपियों को हिरासत में लिया* गया, जिनसे पूछताछ करने पर प्रार्थी द्वारा समझाइस देने पर, आवेश में आकर प्रार्थी के साथ हाथ, मुक्का एवं लोहे की चूड़ा से वार कर उसे गंभीर चोंट पहुंचना स्वीकार किया गया है। कि प्रकरण में तीनों आरोपियों को आज दिनांक 24.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

 

आरोपियों के नाम

1. गोपाल यादव उम्र 19 साल निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर

2. भागीरथी यादव उम्र 26 साल निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर

3. भविष्य ध्रुव उम्र 18 साल निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर