सत्यजीत शेंडे बने छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता
(देवेश साहू)
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस द्वारा जारी आदेश के अनुसार सत्यजीत शेंडे को प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटनिया, सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं संगठन प्रभारी गुलजेब अहमद के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से की गई है।
नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता श्री सत्यजीत शेंडे ने कहा —
> “मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह ज़िम्मेदारी सौंपी है। मैं कांग्रेस विचारधारा और युवाओं की आवाज़ को मीडिया के माध्यम से सशक्त रूप से रखने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूँगा।”
इस अवसर पर विधायक इंद्र साव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर सिंह ठाकुर, पूर्व भाटापारा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष रमेश यदु, अजित बाजपेयी, शैली भाटिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शलेन्द्र बंजारे, गौरी भृगु, दिवाकर मिश्रा, मुकेश हेंवार, अशोक ध्रुव, नानू सोनी, हीरेन्द्र कोशले, मुकेश साहू, जिंतेन्द्र शर्मा, दीपक निर्मलकर, विक्की सिंह ठाकुर, सचिंद्र शर्मा, संजय शर्मा, विमल मानिकपुरी, विवेक यदु, मनमोहन कुर्रे, मोहन निषाद, समीर ध्रुव, किशन निर्मलकर, नरेंद्र ब्राह्मणकर, शशांक चौबे, जीत कुमार साव, शदाब जलियावला, हरीश लहरे, अमित मारकंडे, ओमप्रकाश यदु, शशांक बंजारे, केशव राजक, विकास तिवारी, त्रिदेव साहू, किरत वर्मा, प्रेम साहू, किशन रात्रे, जितेश कवरे सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री शेंडे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री शेंडे ने कहा कि वे मीडिया विभाग के चेयरमैन तुषार गुप्ता के मार्गदर्शन में संगठन की आवाज़ को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसमस्याओं को मुखरता से उठाने का कार्य करेंगे।









