ग्राम पिसीद में महिला समूहों ने मिलकर किया नवदिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन
(रौनक साहू)
कसडोल। समीपस्थ ग्राम पंचायत पिसीद में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका बीते दिवस छठवां दिवस रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से ग्राम की खुशी महिला समूह के अगुवाई में किया जा रहा है जिसमें में ग्राम की समस्त महिला समूह मिलकर सहयोग प्रदान कर रही है। आपको बता दें यह क्षेत्र का प्रथम नवदिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन है जिसमें सिर्फ प्रवचन कथा में रूप किया जा रहा है।
जहां पूरे क्षेत्र से प्रमुख कथावाचको आमंत्रित किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस का पाठ मानस खंड के अनुसार किया जा रहा है। श्री राम कथा के छठवां दिवस रहा। जिसमें श्रीराम जी के वनवास पर आधारित कथावाचन किया गया जहां खरदूषण वध, सीता हरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कथा का समय सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक किया जा रहा है। और कथा समापन पर प्रतिदिन विशाल भंडारे की भी व्यवस्था किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन बहुत सारे कथावाचक आ रहे हैं।
इस कार्यक्रम का मुख्य सलाहकार श्रीफिरत राम पटेल जी है। यह कथा दिनांक 05/11/2025 से 15/11/2025 चलेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य आचार्य के रूप में श्री हेतराम तिवारी जी है। और प्रमुख प्रवचनकर्ता के रूप में अंतराम पलारी से, निर्मलकर अमेरा से, गंगाराम धमलपुर, मन्नु कसडोल, गंगाराम पटेल कौवाताल, अस्थिरदास महाराज, विश्वनाथ निर्मलकर, श्रीबद्री प्रसाद पटेल ग्राम पिसीद है। साथ ही बाहर से भी बहुत सारे कथावाचक आ रहे हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी कथावाचक और भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।









