विश्व एड्स दिवस पर लाइफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

(देवेश साहू)

बलौदाबाज़ार: विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय द्वारा आयोजित भव्य ‘एड्स अवेयरनेस कार्यक्रम’ में लाइफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी से एक अमिट छाप छोड़ी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कॉलेज के छात्रों ने कार्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया एक प्रभावशाली एवं संवेदनशील नाटक रहा, जिसके माध्यम से उन्होंने आम जनमानस को एड्स के लक्षण, बचाव और रोकथाम के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिला अस्पताल के विशेषज्ञ सर्जन डॉ. कल्याण कुरुवंशी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्रों के समर्पण और अभिनय कौशल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित आलोक दुबे एवं प्रीति कौशिक ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, संध्या घृतलहरे ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी जनहित के ऐसे अभियानों में निरंतर योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

इस आयोजन की सफलता में गीतांजली उपाध्याय एवं पिंकी गुप्ता के निर्देशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके कुशल मार्गदर्शन में छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

संस्था की संचालक शकुन डहरिया ने इस सामाजिक सरोकार वाले कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों और आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






इन्हें भी पढ़े