सोनाखान आगमन पर मुख्यमंत्री से विधायक संदीप साहू ने रखा मांग, निर्माण कार्यों की स्वीकृति की घोषणा करने विधायक ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
(रौनक साहू)
कसडोल। बुधवार को छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शाहदत दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोनाखान पहुँच रहें है, इस पर विधायक संदीप साहू ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के द्वारा तहसीलदार विवेक पटेल को ज्ञापन सौंप कई मांग रखा है, विधायक श्री साहू ने ज्ञापन में कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के कर्म क्षेत्र वीर भूमि सोनाखान का मुख्यालय कसडोल व जिला मुख्यालय बलौदाबाजार को छत्तीसगढ़ ही नही पुरे भारत वर्ष में जिले को जाना जाता है। जहाँ मूलभूत सुविधाओं की कमी बना हुआ है।
लेकिन आपके आगमन पर क्षेत्र के जन भावनाओं को अपने पत्र के माध्यम से प्रेषित कर रहा हूँ, जिसमें नगर पंचायत कसडोल को नगर पालिका की दर्जा के अलावा नगर पंचायत कसडोल में निर्मित स्टेडियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह जी के नाम पर नामकरण के अलावा समोदा ड्रावर्सन योजना में सिंचाई हेतु कसडोल क्षेत्र को शामिल किया जाये।साथ ही कसडोल बया मार्ग का मरम्मत, दुरूस्तीकरण के साथ कसडोल सिरपुर मार्ग का मरम्मत, दुरूस्तीकरण किया जाये। इसके साथ ही कसडोल थाना अंतर्गत स्थाई रूप से तुरतुरिया व बल्दाकछार में पुलिस चौकी की स्थपना किया जाये। जिससे क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सकें। श्री साहू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उक्त मांगो का निर्माण, विकास कार्यों की स्वीकृति की घोषणा उक्त कार्यक्रम में किया जाये जिससे क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सकें।









