जनपद सदस्य मोंगरा सत्यनारायण पटेल ने बुनकर भवन में अहाता निर्माण का किया भूमि पूजन

(रौनक साहू)

कसडोल। विकासखंड के ग्राम पंचायत पिसीद में जय गुरुदेव बुनकर सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 01के बुनकर भवन में अहाता निर्माण कार्य 9.93 लाख के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र क्रमांक 14 की लोक प्रिय जनपद सदस्य मोंगरा सत्यनारायण पटेल उपस्थित हुई। भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोंगरा सत्यनारायण पटेल एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जय गुरुवर बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद देवांगन द्वारा मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किए। जनपद सदस्य मोंगरा सत्यनारायण पटेल ने भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बुनकर योजना कोई एक अकेली योजना नहीं है बल्कि सरकार की कई योजनाओं का समूह है जो हथकरघा बुनकरों को वित्तीय सहायता, सस्ते ऋण जैसे बुनकर मुद्रा योजना, बीमा, प्रशिक्षण और बाजार पहुंच प्रदान करती हैं, जिसका उद्देश्य उनकी आर्थिक स्थिति सुधारना और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देना है, जिसमें कार्यशालाओं के लिए सब्सिडी, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और विद्युत बिल में छूट जैसी मदद शामिल है, साथ ही बुनकर मित्र हेल्पलाइन जैसी सुविधाएँ हैं।

जनपद सदस्य मोंगरा सत्यनारायण पटेल ने कहा कि भारतीय समाज की परम्परागत कला एवं संस्कृति की विरासत को संरक्षित करने में हथकरघा बुनकरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हथकरघा बुनकरों के पलायन को रोकने, कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने तथा इस कला को विलुप्त होने से बचाने के लिए आवश्यक है कि राज्य सरकार की ओर से विशेष सुविधाएं प्रदान कर हथकरघा बुनकरों का पलायन रोका जाए, ताकि वे हथकरघा व्यवसाय से जुड़कर अपना जीविकोपार्जन कर सकें। साथ ही हथकरघा बुनकर जीवन भर मेहनत कर भारतीय संस्कृति, परम्परा एवं कला को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जिसके लिए सरकार की ओर से हथकरघा बुनकरों को सम्मान दिया जाना आवश्यक है। हथकरघा बुनकरों की दयनीय आर्थिक स्थिति को सुधारने एवं सम्मान देने के लिए ऐसे हथकरघा बुनकर ही पात्र होंगे, जिनकी न्यूनतम आयु 60 वर्ष हो, किन्तु अधिकतम आयु का कोई बंधन नहीं होगा, अर्थात चयन के पश्चात वे जीवनपर्यन्त इस सम्मान के हकदार होंगे। कार्यक्रम का आभार जय गुरुदेव बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के प्रबंधक दिनेश कुमार देवांगन द्वारा किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में जागेश्वर प्रसाद देवांगन – अध्यक्ष ,रामप्यारी देवांगन – उपाध्यक्ष ,चैतराम देवांगन  संचालक सदस्य ,कृष्ण कुमार देवांगन संचालक सदस्य ,जीतेन्द्र कुमार देवांगन संचालक ,गौरीशंकर देवांगन संचालक ,उत्तरा बाई देवांगन संचालक ,गणेश राम देवांगन संचालक ,दिनेश कुमार देवांगन समिति प्रबंधक एवं बुनकर सदस्य  रामेश्वर प्रसाद, दीपक, पूजा,  मानिकपुरी, क्रांति बंज़ारे, ट्विंकल केवर्त आदि ग्रामीण जन मौजूद रहें।






इन्हें भी पढ़े