जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के हाथों उत्कृष्ट कार्य के लिए सब इंजीनियर देवचरण दिनकर हुए सम्मानित

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर चांपा। जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के हाथों उत्कृष्ट कार्य के लिए देवचरण दिनकर उप अभियंता लोक निर्माण विभाग पामगढ़ सम्मानित किए गए। ये सम्मान उन्हें जिला मुख्यालय में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओपी चौधरी जिला प्रभारी मंत्री जांजगीर चांपा के हाथों उन्हें निर्माण कार्यों के लिए गुणवत्ता, सुपरविजन नवीन प्रस्ताव तैयार के क्षेत्र सम्मानित किया गया ।

इस समारोह में प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, पंचायत राज, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

:- समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 7240976439






इन्हें भी पढ़े