दर्दनाक सड़क हादसा: ग्राम तुर्किनडीह में एक साथ 3 चिताएं जलने से गांव में पसरा मातम, शोक में डूबा गांव
(रौनक साहू)
कसडोल। गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी के सेल और छाछी के मध्य दर्दनाक सड़क हादसे से ग्राम तुर्किनडीह में मातम पसरा है, आपको बता दे कि हादसा इतना भिभत्स रहा कि 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। इधर पीड़ित के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह तीनों मृतक खाना खाकर विवाह हेतु लड़की देखने घर से निकले थे।
शाम को घर लौट रहे थे तभी लगभग 7 बजे रात को ग्राम छान्छी नहर और एक ढाबे के मध्य किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार तीनों गिर गए। जिससे दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों शवों का दूसरे दिन शुक्रवार आज सुबह पंचनामा कर पोस्ट मार्टम पश्चात तीनों शव परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना की खबर सुनते ही गांव में मातम का माहौल दिनभर बना रहा। गौरतलब है कि पहली बार गांव मे एक साथ तीन चिताएं जलते देख लोगों के आंसु नहीं रुक रहे थे।


