आत्म निर्भर एवं विकसित भारत का विजन , प्रस्तुत बजट – विजय केसरवानी

(रौनक साहू)

कसडोल। वित्तमंत्री  निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा प्रस्तुत बजट आत्म निर्भर एवं विकसित भारत के विजन को साकार करने वाला आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होने वाला है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग को कर राहत, किसानों को समृद्ध बनाने वाला होगा।

केसरवानी ने आगे कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण की सिफारिशों पर आधारित यह बजट महंगाई पर काबू पाते हुए रोजगार और निवेश को प्रोत्साहित करेगा। यह बजट न केवल आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करेगा, बल्कि सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करके एक समावेशी भारत का निर्माण करेगा। सरकार की यह पहल देशवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में मील का पत्थर साबित होगी। बजट में हर वर्ग की चिंता की गई है। किसान, गरीब, युवा हर कोई इस बजट से बेहद खुश है। 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा। यह निर्णय मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत की बात है। विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाले ऐतिहासिक केंद्रीय बजट 2026-27 ने देश की प्रगति को एक नई दिशा दी है। यह बजट इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह ‘कर्तव्य भवन’ में तैयार किया गया पहला बजट है। यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को बधाई। इस बजट से हर वर्ग – विशेषकर युवा, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग – को लाभ मिलेगा।