पुलिस अधीक्षक पहुंचे ग्राम कोसला में 51 महिला कमांडो टीम का किया गठन, महिला कमांडो को SP ने टोपी, सीटी भी वितरण किया गया

(पंकज कुर्रे)

जांजगीर चांपा / पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल का असर अब जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सामाजिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिले में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा विभिन्न जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 01.02.2026 को थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोसला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान ने नशामुक्ति, जन जागरूकता की बड़ी प्रशंसा की इस तरह से कार्यक्रम में शामिल होना एक गौरवशाली क्षण बताया। अवैध शराब बिक्री करना एवं शराब का सेवन करना, जुआ, सट्टा खेलने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी काईम नहीं कर सकता।

इसी प्रकार चौकी पंतोरा क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी एवं चौकी प्रभारी दिलीप सिंह पहुंचकर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम करते हुए 50 लोगो का महिला कमांडो टीम का गठन कर टोपी, सीटी वितरण किया गया।

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील

* अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, इससे समाज में कई तरह की त्रासदियां जन्म लेती हैं।

* सभी नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।

* यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

उपरोक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, उपाध्यक्ष रूपचंद साहू , सरपंच राजकुमार नारंग सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण एवं चौकी पंतोरा क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

:- समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7240976439