भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा

(रौनक साहू)

कसडोल। भाजपा मंडल कार्यालय कसडोल में रविवार को केंद्रीय बजट 2026 -2027 का सीधा प्रसारण टी वी के माध्यम से भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित नगर के जनप्रतिनिधियों ने देखा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहाँ की केंद्र की मोदी सरकार किसान, युवक सहित सभी का सम्मान कर बजट पेश किया है, इस बजट में माध्यम वर्गीय सहित कैंसर के मरीजों को अब जरूरी दवाइयों में काफी राहत होगा। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई मामलों में सरकार ने एक नया आयाम पेश किया है।