रजत जयंती समारोह में बिजली उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान, योजनाओं की दी गई जानकारी
(रौनक साहू)
कसडोल। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड संभाग कसडोल द्वारा अपनी स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में 2 फरवरी को विद्युत विभाग परिसर कसडोल संभाग में दोपहर 2 बजे से समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विगत 25 वर्षों से विद्युत विभाग की विकास यात्राओं भविष्य में संचालित होने वाली योजनाओं एवं भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी विद्युत योजनाओं की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचाना रहा। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों महिला पुरूष उपभोक्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही सभी की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा समन जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष कसडोल नागेश्वर साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कसडोल सुदीप दास मानिकपुरी, पार्षद एवं पत्रकार भानु प्रताप साहू नीरज साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला उनका स्वागत विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता बलौदाबाजार जी.पी. अनंत, कार्यपालन अभियंता कसडोल बी.के. वर्मा सहायक अभियंता कसडोल विनय बाघ द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। मुख्य अतिथि सनम जांगड़े एवं नागेश्वर साहू ने अपने उद्बोधन में नागरिकों से अधिकाधिक सौर पैनल स्थापित करने बिजली बिल की बचत कर विद्युत बिल कम करने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी को सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को सौर पैनल स्थापनाएं उससे होने वाली बचत एवं दीर्घकालिन लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन शासन के निर्देशानुसार अधीक्षण अभियंता बलौदाबाजार जी.पी. अनंत कार्यपालन अभियंता कसडोल बी. के. वर्मा सहायक अभियंता श्री विनय बाघ कसडोल सहायक अभियंता कसडोल के.व्ही. कोशले, कनिष्ठ अभियंता कसडोल, अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में किया।









