ग्राम छेछर में ट्रैक्टर एवं ईको कार में खतरनाक स्टंट, उपद्रव करने वाले कुल 08 अनावेदकों पर हुई कार्यवाही, कार और ट्रैक्टर भी जब्त
कसडोल। बीते शुक्रवार को वायरल वीडियो एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पता चला कि ग्राम छेछर स्थित स्कूल के कुछ छात्रों द्वारा शाला विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सड़क मार्ग एवं स्कूल परिसर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर, खतरनाक तरीके से ट्रैक्टर एवं ईको कार से स्टंट किया जा रहा था। इस दौरान खतरनाक स्टंट करते हुए वाहनों में अवयस्क छात्र शामिल थे। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा वायरल वीडियो में खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे अनावेदकों पर कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी कसडोल को आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 07.02.2026 को उक्त वायरल वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ के आधार पर पहचान करते हुए संबंधित वाहनों के 02 वाहन चालक एवं 06 अवयस्क बालक सहित कुल 08 लोगों को पकड़ा गया* जिनसे पूछताछ करने पर इन सभी के द्वारा ट्रैक्टर एवं ईको कार में सवार होकर खतरनाक स्टंट करना स्वीकार किया गया। ग्राम छेछर सरपंच एवं पंचों की उपस्थिति में पकड़े गए सभी 06 अवयस्क बालक के परिजनों को थाना कसडोल बुलाकर, उनके माध्यम से इन अवयस्क सभी बालकों को कड़ी फटकार लगाया गया एवं भविष्य में कभी भी ऐसा नहीं करने की उनके परिजनों द्वारा कडी चेतावनी भी दिया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा 01 ट्रैक्टर एवं 01 ईको कार जप्त किया गया है।
प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन करने की धाराओं के तहत कुल 02 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कारवाई* किया गया है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की युवा वर्गों से खास अपील- ऐसे किसी भी अंवैधानिक कृत्यों या खतरनाक स्टंट आदि में ना पड़े। ऐसा कोई भी कृत्य आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके परिजनों के लिए पीडादायक साबित हो सकता है। साथ ही बच्चों के परिजन अपने बच्चों की नियमित रूप से निगरानी करें, उन्हें अच्छे बुरे के बारे में जानकारी दें, जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो एवं वह सभी समाज में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त कर सकें।
अनावेदक वाहन चालकों के नाम…
1. अमरनाथ पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम छेछर थाना सिटी कोतवाली
2. आदित्य कुमार कश्यप उम्र 19 साल निवासी भदरा थाना कसडोल









