शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दुगना होने का झांसा देते हुए ठगी करने वाले प्रकरण में आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जमीन बिक्री के नाम पर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा तय सौदा की रकम लेकर जमीन की रजिस्ट्री ना करते हुए, किया गया धोखाधड़ी

ग्राम महकम निवासी रामनारायण साहू एवं अन्य के साथ मिलकर आरोपी द्वारा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी की घटनाओं को दिया गया अंजाम

मदन खाण्डेकर 

गिधौरी। थाना गिधौरी पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों प्रकरण में आरोपी मनोहर लाल साहू को किया गया गिरफ्तार

पहला प्रकरण- प्रार्थी संतोष कुमार साहू निवासी वार्ड नंबर 05 टुण्डरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि माह जून 2017 में आरोपी मनोहर लाल साहू के माध्यम से रायपुर में 2000 स्क्वायर फीट जमीन बिक्री करने का सौदा करते हुए रजिस्ट्री के पहले प्रार्थी द्वारा नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल ₹8,11,000 आरोपी को दिया* गया, किंतु आरोपी द्वारा जमीन का रजिस्ट्री नहीं कराया गया। रुपए वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोपी द्वारा जमीन बिक्री के नाम पर रकम लेकर रजिस्ट्री नहीं कराकर बेईमानी पूर्वक कार्य करते हुए धोखाधड़ी किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना गिधौरी में अपराध क्र. 29/2026 धारा 426 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दूसरा प्रकरण शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर 02 वर्ष में रकम का दुगना कर वापस करने का झांसा देते हुए आरोपी रामनारायण साहू, मनोहर साहू एवं अन्य द्वारा विभिन्न लोगों से करोड़ रूपयों की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिस पर थाना कसडोल एवं गिधौरी में आरोपियों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों द्वारा कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद, रायगढ़ आदि के भी कई लोगो के साथ भी शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगाकर कम समय मे पैसा दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी किया गया। थाना गिधौरी में पंजीबद्ध अपराध क्र. 170/2025 धारा 318(4),3(5),111 बीएनएस प्रकरण की जांच एवं विवेचना क्रम में आरोपी मनोहर लाल साहू के भी शामिल होने के संबंध में पता चला।

उपरोक्त प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी गिधौरी को निर्देश दिया गया। उक्त निर्देशों की परिपालन में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा आरोपी मनोहर लाल साहू को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पहले प्रकरण में जमीन बिक्री के नाम पर ठगी तथा दूसरे प्रकरण में आरोपी रामनारायण साहू एवं अन्य के साथ मिलकर लोगों से ठगी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरणों में आरोपी को आज दिनांक 08.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपी- मनोहर लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी






इन्हें भी पढ़े